मार्च 22, 2026 7:32 अपराह्न

printer

ईरान-अमेरिका-इज़राइल संघर्ष में युद्धविराम होने पर जापान, होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें हटाने को आत्मरक्षक बल तैनात कर सकता है

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा है कि ईरान, अमरीका और इज़राइल के बीच चल रहे संघर्ष में युद्धविराम होने पर जापान, होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अपने आत्मरक्षक बल तैनात करने पर विचार कर सकता है। टेलीविजन पर एक कार्यक्रम में श्री तोशिमित्सु ने कहा कि बारूदी सुरंग हटाने की जापान की तकनीक विश्‍व में सबसे अच्‍छी तकनीकों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुए जापान-अमेरिका शिखर सम्मेलन के दौरान हुई चर्चा के बावजूद, किसी भी तैनाती के संबंध में कोई ठोस वादा नहीं किया गया है। पिछले महीने की 28 तारीख को ईरान पर अमरीकी और इस्राएली हवाई हमलों के बाद बढ़े इस संघर्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ गई हैं। जापान अपने कच्चे तेल आयात का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इसी क्षेत्र से करता है, जिसका अधिकांश भाग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।