नेपाल के आव्रजन विभाग ने ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करने की घोषणा की है। विभाग ने नोटिस जारी किया है कि सरकारी और राजनयिक पासपोर्ट धारकों को छोड़कर, ईरानी नागरिक विदेश में स्थित नेपाली दूतावास से वीज़ा प्राप्त करने के बाद ही नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही, नेपाल में आगमन पर वीज़ा के लिए पात्र न होने वाले देशों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
News On AIR | मार्च 14, 2026 12:21 अपराह्न
ईरानी नागरिकों के आगमन पर उनके लिए वीज़ा जारी नहीं करेगा नेपाल