यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि ईरानी ड्रोन हमलों का मुकाबला करने में मदद के लिए लगभग 200 यूक्रेनी वायु रक्षा विशेषज्ञ वर्तमान में मध्य पूर्व में तैनात हैं। ब्रिटेन की यात्रा के दौरान संसद में संबोधित करते हुए, ज़ेलेंस्की ने कहा कि कम लागत वाले ड्रोन ने आधुनिक युद्ध की प्रकृति को काफी हद तक बदल दिया है। लागत में अंतर को उजागर करते हुए, उन्होंने कहा कि जहां प्रत्येक ईरानी ड्रोन की कीमत लगभग 50 हजार डॉलर है, वहीं अमेरिका और उसके सहयोगी उन्हें रोकने के लिए लगभग 40 लाख डॉलर मूल्य की मिसाइलों का उपयोग कर रहे हैं।
News On AIR | मार्च 18, 2026 9:59 पूर्वाह्न
ईरानी ड्रोन हमलों से निपटने के लिए 200 यूक्रेनी वायु रक्षा विशेषज्ञ मध्य पूर्व में तैनात: यूक्रेन राष्ट्रपति