कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने सदस्यों से अनधिकृत एजेंटों से संपर्क करने से बचने और मुफ्त और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधिकारिक ईपीएफओ पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह किया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफओ ने अपने सभी हितधारकों के लिए अपनी सेवाओं को तेज, पारदर्शी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए कई सुधार किए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि ईपीएफओ के पास एक मजबूत शिकायत निगरानी और निवारण प्रणाली है। वर्ष 2024-25 में ईपीएफ शिकायत प्रबंधन प्रणाली में कुल 16 लाख से अधिक शिकायतें और केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली में एक लाख 74 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 98 प्रतिशत शिकायतों का समय सीमा में निवारण किया गया।
Site Admin | जून 16, 2025 10:15 अपराह्न
ईपीएफओ ने सदस्यों से अनधिकृत एजेंटों से बचने और ऑनलाइन सेवाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करने का आग्रह किया
