मार्च 21, 2026 7:04 पूर्वाह्न

printer

ईद के त्योहार के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

राजधानी दिल्ली में ईद के त्योहार के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर नागरिकों से जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह, अप्रमाणिक या भ्रामक जानकारी साझा ना करने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि यदि कोई सार्वजनिक शांति या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।