ईडी ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी का ब्योरा कल पीएमएलए कोर्ट को सौंपा है। इसमें मंत्री आलमगीर आलम सहित अन्य आरोपियों को कोड वर्ड में कमीशन की हिस्सेदारी की राशि दिए जाने का जिक्र है। बता दें कि इस मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कल अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया है।
Site Admin | मई 22, 2024 6:42 अपराह्न
ईडी ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी का ब्योरा कल पीएमएलए कोर्ट को सौंपा