प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड स्थित अधिवक्ता सुजीत कुमार के करीबी प्रदीप गुप्ता के ठिकाने पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम श्री गुप्ता के छोटे बेटे को अपने साथ ले गयी है।
हालांकि, ईडी की दबिश से पहले ही प्रदीप गुप्ता और उसके बड़े बेटे घर से फरार हो गये थे। यह कार्रवाई केस मैनेज करने को लेकर करोड़ों रूपये की वूसली से जुड़ा हुआ है।
इस मामले को लेकर रांची के पंडरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, उसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने ईसीआर दर्ज कर जांच कर रही है।
इससे पहले आठ अक्टूबर को भी ईडी ने रांची, धनबाद और पटना में इस मामले से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।