जुलाई 20, 2024 9:20 अपराह्न

printer

ईडी ने निर्माण क्षेत्र की कंपनी एसपी सिंगला के पटना समेत तीन अन्य शहरों में मौजूद सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की

प्रर्वतन निदेशालय, ईडी ने निर्माण क्षेत्र की कंपनी एसपी सिंगला के पटना समेत तीन अन्य शहरों में मौजूद सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। बिहार के अलावा दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर छापेमारी में इस कंपनी से लेनदेन से संबंधित कई साक्ष्य मिले थे। इसके बाद ईडी ने ये कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। इस बीच, ईडी ने इस मामले में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा से सात घंटे लम्बी पूछताछ की है। सुनील सिन्हा को संजीव हंस का करीबी बताया जाता है।