जुलाई 4, 2025 5:21 अपराह्न

printer

ईडी ने चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी से जुडे़ मामले में मास्टर माइंड रोहित विज को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी ऐप निवेश धोखाधड़ी से जुडे़ मामले में मास्टर माइंड रोहित विज को गिरफ्तार किया है। ईडी ने रोहित विज की व्यापारिक संस्थाओं और उनके सहयोगियों से जुड़े दिल्ली स्थित पांच परिसरों की भी तलाशी ली। एजेंसी ने हैदराबाद साइबर क्राइम द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। प्राथमिकी में कहा गया था कि चीन और भारत के कुछ लोग निवेश से जुड़े फर्जी ऐप के माध्यम से निवेशकों को धोखा दे रहे थे।