प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने टेंडर घोटाला मामले में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और जेल में बंद आलमगीर आलम तथा उनके आप्त सचिव संजीव लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।
ईडी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों की जानकारी दी गई है। इस पत्र में यह भी बताया गया है कि जहांगीर आलम के आवास से मिले लगभग पैंतीस करोड़ रुपए आलमगीर आलम के थे।