प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की 18 से ज़्यादा संपत्तियाँ, सावधि जमा, बैंक में जमा धन और गैर-सूचीबद्ध निवेशों में शेयरधारिता, जिनकी कुल कीमत एक हजार 120 करोड़ रुपये है, ज़ब्त कर ली है। निदेशालय ने एक बयान में कहा कि ये ज़ब्तियाँ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह के बैंक धोखाधड़ी मामलों के संबंध में की गई हैं। इसके साथ ही, अब तक इन मामलों में कुल ज़ब्त की गई संपत्ति 10 हजार 117 करोड़ रुपये हो गई है।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2025 12:02 अपराह्न
ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की 1,120 करोड़ रुपये मूल्य की 18 से अधिक संपत्तियाँ जब्त कीं