जनवरी 16, 2025 1:39 अपराह्न

printer

ईडी के समक्ष पेश हुए बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष के. तारक राम राव

भारत राष्‍ट्र समिति – बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष और पूर्व मंत्री के. तारक राम राव आज पूछताछ के लिए हैदराबाद में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। श्री राव पिछले बीआरएस शासन के दौरान लगभग 55 करोड़ रूपये की कथित भुगतान की अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन जांच से गुजर रहे हैं। पिछले शासन के दौरान श्री राव ने नगर निगम प्रशासन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्‍होंने पहले एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि एक मंत्री के रूप में हैदराबाद में फॉर्मूला-ई-रेस की मेजबानी करने का निर्णय उनकी सबसे महत्‍वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।