रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में आज पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से पूछताछ की जा रही है। कल ईडी विधायक अंबा प्रसाद से पूछताछ करेगी। वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर ईडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में आज पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सीओ शशिभूषण से भी पूछताछ की गई थी। सीओ शशिभूषण का कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके पूरे परिवार के साथ अच्छा संबंध रहा है।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 8:16 अपराह्न
ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व मंत्री योग्रेंद्र साव से पूछताछ की