भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता में आई-पैक कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के कथित हस्तक्षेप की आलोचना की है। नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह न तो तृणमूल कांग्रेस का कार्यालय है और ना ही पार्टी के किसी नेता का आवास।
श्री प्रसाद ने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर कल पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के प्रयासों के बावजूद कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। श्री प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की पूरी पुलिस व्यवस्था मुख्यमंत्री के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। राज्य में कानून व्यवस्था का इस्तेमाल असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।