मार्च 29, 2024 6:40 अपराह्न

printer

ईडी कल पीएमएलए अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगा

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी कल पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगा। हेमंत सोरेन को बड़गाईं अंचल की 8 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा के आरोप में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।