प्रवर्तन निदेशालय अरुणाचल प्रदेश में ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग मुआवजा घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में छापेमारी कर रहा है। निदेशालय छह आवासीय परिसरों की तलाशी ले रहा है, जिनमें से चार ईटानगर और उसके आसपास के इलाके हैं। इसका उद्देश्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाना तथा अपराध की आय से अर्जित चल और अचल संपत्तियों की पहचान करना है।
निदेशालय ने फर्जी लाभार्थियों में से एक के परिसर से लगभग 2 करोड़ 20 लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग मुआवजा घोटाला मामला, भूमि अधिग्रहण मुआवजे के आकलन, प्रमाणीकरण और वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से संबंधित है।