मई 21, 2025 1:48 अपराह्न

printer

इस वर्ष मार्च के दौरान 14 लाख से अधिक नए सदस्य ईपीएफओ से जुड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन – ईपीएफओ ने इस साल मार्च के दौरान 14 लाख से अधिक नए सदस्य जोड़े हैं। यह फरवरी 2025 की तुलना में 2.03 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि मार्च में ईपीएफओ में करीब सात लाख 54 हज़ार नए सदस्य जुड़े। 18 से 25 आयु वर्ग में करीब चार लाख 45 हज़ार नए सदस्य जुड़े। इसके अलावा, ईपीएफओ में दो लाख से ज़्यादा नई महिला सदस्य भी शामिल हुईं।