मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 13, 2025 7:21 अपराह्न

printer

इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना: सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां अपने आखिरी चरणों में हैं। राज्य सरकार ने इस बार यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासन, पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चारधाम यात्रा इस बार 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। यात्रा को लेकर सभी विभाग सक्रिय हैं और समुचित व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। वहीं यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर 147 स्थाई शौचालयों की व्यवस्था की गई है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला