जून 20, 2025 1:19 अपराह्न

printer

इस वर्ष नवंबर में बिली जीन किंग कप 2025 प्ले-ऑफ की पहली बार मेजबानी करेगा भारत

भारत, इस वर्ष नवंबर में बिली जीन किंग कप 2025 प्ले-ऑफ की पहली बार मेजबानी करेगा। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ-आईटीएफ ने लंदन में हुए ड्रॉ के बाद यह घोषणा की। भारत बेंगलुरु के एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में 14 से 16 नवंबर के बीच प्ले-ऑफ की मेजबानी करने वाले सात देशों में से एक है। भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, जर्मनी, मैक्सिको और पोलैंड को भी मेजबान के रूप में चुना गया है। स्लोवेनिया और नीदरलैंड के साथ शामिल भारत ग्रुप-जी मैचों का आयोजन करेगा। तीनों टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे का सामना करेंगी। ग्रुप विजेता 2026 क्वालीफायर में खेलेंगे।

 

बिली जीन किंग कप, जिसे पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था, महिलाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेनिस आयोजनों में से एक है। इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के शीर्ष खिलाड़ी एक टीम के रूप में खेलते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला