मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2024 9:24 अपराह्न

printer

इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई में हुई वृद्धि   

 

देश में इस वर्ष खरीफ फसल की बुआई में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब तक कुल 1 हजार 65 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसल की बुआई हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान बुआई का क्षेत्रफल लगभग 1 हजार 44 लाख हेक्टेयर था। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने आज खरीफ फसलों के बारे में प्रगति रिपोर्ट जारी की है।

धान की बुआई का क्षेत्र 394 दशमलव दो-आठ लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 378 दशमलव शून्‍य-चार लाख हेक्टेयर था। दलहन की खेती भी पिछले साल के 115 दशमलव पांच-पांच लाख हेक्टेयर से बढ़कर इस साल 122 दशमलव एक-छह लाख हेक्टेयर हो गई है।मोटे अनाजों, तिलहन की बुआई में भी वृद्धि देखी गई।

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला