केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस वर्ष के अंत तक भारत की लॉजिस्टिक्स लागत घटकर 9 प्रतिशत रह जाएगी। आज नई दिल्ली में निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए श्री गडकरी ने इसका श्रेय देश के सड़क बुनियादी ढांचे में हुए उल्लेखनीय सुधार को दिया। श्री गडकरी ने कहा कि लॉजिस्टिक्स लागत में यह कमी देश के निर्यात क्षेत्र को व्यापक बढ़ावा देगी। जिससे निर्यात में डेढ़ गुना तक की वृद्धि होने की संभावना है।
श्री गडकरी ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान देगा।