समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता कर दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जनता ने खुद लड़ा है। जनता भाजपा के खिलाफ आंदोलित है। इस लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत देश की जनता की जीत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी बॉन्ड से भ्रष्टाचार किया है। भाजपा ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। विकास के झूठे आंकड़े देकर जनता को ठगा है।
Site Admin | जून 3, 2024 8:59 अपराह्न
इस लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की जीत होगीः अखिलेश यादव