फ़रवरी 12, 2026 10:37 पूर्वाह्न

printer

इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर ईरानी नेताओं की अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ तीखी बयानबाजी

ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित देशव्‍यापी कार्यक्रमों के दौरान ईरानी नेताओं ने संयुक्त राज्य अमरीका और इस्राइल के खिलाफ तीखी बयानबाजी की। इस वर्ष, वर्षगांठ का समय संवेदनशील है। जून में इस्राइल और अमरीका के साथ 12 दिन के संघर्ष और दिसंबर के अंत में हुए व्‍यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि, अधिकारियों ने इन कार्यक्रमों को अमरीका के साथ बढ़ते तनाव के बीच मजबूती के प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया।

सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, कार्यक्रमों में व्‍यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुए और अपने 36 वर्षों के कार्यकाल में पहली बार सेना और वायु सेना कमांडरों के साथ अपनी वार्षिक बैठक में भी उपस्थित नहीं रहें।

राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने तेहरान के आज़ादी स्क्वायर में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया।