जून 28, 2025 1:36 अपराह्न

printer

इस्लामिक स्टेट से प्रेरित उग्रवाद को मलेशिया में बढ़ावा देने वाले एक कट्टरपंथी समूह में शामिल होने के आरोप में 36 बांग्लादेशी गिरफ्तार

मलेशिया में, इस्लामिक स्टेट से प्रेरित उग्रवाद को बढ़ावा देने वाले एक कट्टरपंथी समूह में शामिल होने के आरोप में 36 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां 24 अप्रैल को सेलंगोर और जोहोर राज्यों में शुरू किए गए सुरक्षा अभियान के तहत की गई हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि यह समूह इस्लामिक स्टेट की विचारधारा पर आधारित उग्रवाद को बढ़ावा दे रहा था। आरोप है कि इस समूह ने कट्टरपंथी मान्यताओं को बढ़ावा देने, आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन एकत्रित करने और बांग्लादेश में वैध सरकार का तख्ता पलटने के उद्देश्य से भर्ती प्रकोष्ठ भी स्थापित किए थे।

 

मलेशिया के गृहमंत्री दातुक सेरी सैफुद्दीन नासुशन इस्माइल ने कहा कि उनका देश किसी भी विदेशी उग्रवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और देश को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने से रोकने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला