अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प आज इस्रायल और मिस्र के दौरे पर जा रहे हैं। वे आज इस्रायल की संसद को संबोधित करेंगे और ग़ज़ा शांति समझौते के हस्ताक्षर समारोह में शामिल होंगे।
इस्रायल के बाद ट्रम्प मिस्र जाएंगे। इस्रायल और हमास के बीच शांति वार्ता मिस्र में ही हुई थी। जहां राष्ट्रपति ट्रम्प ने 21-सूत्री ग़ज़ा शांति योजना पेश की थी जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण भी शामिल है।
मिस्र यात्रा का एक बड़ा आकर्षण शर्म-अल-शेख शहर में एक शांति समारोह का आयोजन है जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर सहित 20 से अधिक नेता शामिल होंगे।
		 
									 
		 
									 
									 
									 
									