मई 4, 2025 5:44 अपराह्न

printer

इस्रायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यमन से दागी गयी एक मिसाइल आज सुबह बिन गोरियन हवाई अड्डे के मुख्‍य टर्मिनल के निकट गिरी

इस्रायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यमन से दागी गयी एक मिसाइल आज सुबह बिन गोरियन हवाई अड्डे के मुख्‍य टर्मिनल के निकट गिरी। इस्रायली समाचार माध्‍यमों के अनुसार इस विस्‍फोट से छह लोग घायल हुए।

 

    हौसी प्रवक्‍ता यहया सरीय ने  टेली‍वीजन पर इसकी जिम्‍मेदारी ली है। उन्‍होंने घोषणा की कि फिलहाल बिन गोरियन हवाई अड्डा हवाई यात्रा के लिए सुर‍क्षित नहीं है।

 

    इस्रायली वायु सेना इस घटना की जांच कर रही है।