मार्च 21, 2026 1:18 अपराह्न

printer

इस्राएल ने हिजबुल्लाह से निपटने के लिए बेरूत पर फिर हवाई हमले किए

इस्राएल ने हिजबुल्लाह से निपटने का सैन्य अभियान तेज करते हुए बेरूत पर फिर हवाई हमले किए हैं। इस्राएल की सेना हिजबुल्लाह से जुड़े कमान केंद्रों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है।

संघर्ष के तेज होने के साथ ही लेबनान में मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि सात लाख 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

सैन्य उपस्थिति बढ़ाने के अमरीकी प्रयासों से पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। 

राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने युद्धविराम के विरोध को दोहराते हुए कहा है कि अमरीका अपने रणनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब है। अमरीका ने हमलावर जहाजों का मुकाबला करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर ए-10 गश्ती दल की तैनाती बढ़ा दी है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि ईरान अपने पड़ोसियों के साथ युद्ध नहीं चाहता। ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात के रास अल खैमाह अमीरात को भी चेतावनी दी है। ईरान ने रास अल खैमाह और दुबई के आसपास के स्थानों को हमलों के प्रक्षेपण स्थल होने का आरोप लगाया है।

संयुक्त अरब अमीरात में, अधिकारियों का कहना है कि उच्च स्तर की सतर्कता के बाद स्थिति नियंत्रण में है। हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण प्रमुख एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल में बदलाव किया है, जिससे उड़ानें सीमित बनी हुई हैं।