मार्च 3, 2026 9:25 पूर्वाह्न

printer

लेबनान में इज़राइल के बड़ा हमला; फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद कमांडर अबू हमज़ा रामी की मौत का दावा

इज़राइल ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़े हमले किए। इज़राइल रक्षा बल-आईडीएफ ने दावा किया है कि फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के कमांडर अबू हमज़ा रामी को बेरूत में मार गिराया गया है। आईडीएफ ने कहा कि अबू हमज़ा रामी की हत्या से इज़राइल के खिलाफ़ हमले करने की क्षमता को बड़ा झटका लगा है। सेना ने कहा कि अबू हमज़ा रामी आईडीएफ सैनिकों और इज़राइल के नागरिकों के खिलाफ़ सैकड़ों हमलों में शामिल था। उस पर हमलावरों की भर्ती और प्रशिक्षण देना और हथियारों की व्यवस्था करने का भी आरोप था। एक अन्य हमले में, इस्राएली बलों ने बेरूत में हिज़्बुल्लाह के खुफिया मुख्यालय के प्रमुख हुसैन मकलद को भी मार गिराया।

 

इस्राएल ने बेरूत हमलों में इस्लामिक जिहाद के कमांडर अबू हमज़ा रामी को बेरूत में मार गिराया गया है