जनवरी 30, 2026 8:03 अपराह्न

printer

इस्राइल ने मिस्र के साथ लगने वाली दोनों दिशाओं की गाजा क्रॉसिंग सप्‍ताह के अंत में फिर खोलने की घोषणा की

इस्राइल ने आज घोषणा की कि सप्‍ताह के अंत में मिस्र के साथ लगने वाली दोनों दिशाओं की गाजा सीमा की क्रॉसिंग को फिर खोल देगा। सीमा के बंद होने के लगभग दो वर्षों के बाद इसके खुल जाने से फलस्‍तीन के लोग इस क्षेत्र में आ और जा सकेंगे। इन क्षेत्रों में सरकारी गतिविधियों का समन्वय करने वाले -कोगाट के इस्राइल में सैन्‍य निकाय प्रभारी ने आज एक बयान में कहा कि लोगों को सिर्फ सीमित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। इस्राइल तथा मिस्र दोनों इस क्रॉसिंग से लोगों को प्रवेश करने और बाहर निकलने की जांच करेंगे। इसकी निगरानी यूरोपीय संघ के सीमा गश्‍ती एजेंट करेंगे।

इ्स्राइल की सुरक्षा क्लियरेंस प्राप्‍त करने के बाद युद्ध के दौरान गाजा छोड़ने वाले फलस्तिनी नागरिकों को लौटने की अनुमति दी जाएगी। इस्राइल ने इस क्रॉसिंग को फिर से खोलने का विरोध किया था। लेकिन सोमवार को गाजा में अंतिम बंधक के अवशेष के बरामद होने के बाद यह गतिरोध समाप्‍त हो गया।