इस्राइल का कहना है कि उसने कल गाजा पट्टी में एक हमले में हमास के सैन्य विंग में हथयारों के उत्पादन प्रमुख को मार गिराया है। इस्राइली सेना ने कहा कि इस क्षेत्र में सिर्फ एक हमला किया गया। इस हमले में हमास के शीर्ष व्यक्ति राद साद मारा गया। इस्राइली सेना ने कहा कि साद हमास की सैन्य विंग के हथियार उत्पादन मुख्यालय का प्रमुख था। वह हमास की फोर्स का नेतृत्व संभालता था।
एक संयुक्त वक्तव्य में इस्रइाल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेत्यानयाहू और रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने साद को सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर किए गए हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक बताया। यह हमला गाजा में युद्ध का कारण बना।
इस्राइल की सेना ने कल बताया कि दक्षिणी गाजा में आतंकवादी ढांचे का सफाया करने के अभियान के दौरान एक विस्फोटक उपकरण के फटने से दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए।