इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने इस्राइल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भारत-इस्राइल के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि बैठक में सहयोग को मज़बूत करने और विस्तार देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू भारतीय पत्रकारों के साथ एक संवाद सत्र में भी शामिल हुए, जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय विकास पर कई प्रश्नों के उत्तर दिए।
भारतीय राजदूत श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इज़राइल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने का आश्वासन दिया।