इस्राइल और हमास ने आज मिस्र में दूसरे दिन अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू कर की। रिपोर्टों के अनुसार, मिस्र में इस्राइल और हमास के बीच वार्ता का पहला दिन सकारात्मक रहा। इससे गजा पर युद्ध समाप्त करने की अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 20-सूत्रीय योजना को लागू करने के लिए एक संभावित समझौते की आशा जगी है। वार्ता कुछ दिनों तक चलने की उम्मीद है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने गजा में हमास द्वारा बंदी बनाए गए सभी शेष इस्राइली बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने कहा कि और खून खराबे को रोकने तथा शांति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्थायी युद्धविराम और एक विश्वसनीय राजनीतिक प्रक्रिया आवश्यक है।