जनवरी 8, 2026 1:02 अपराह्न

printer

इस्राइल और सीरिया सैन्य तनाव कम करने और राजनयिक संबंधों को मज़बूत करने के उद्देश्‍य से एक समझौते पर हुए सहमत

इस्राइल और सीरिया सैन्य तनाव कम करने और राजनयिक संबंधों को मज़बूत करने के उद्देश्‍य से एक समझौते पर सहमत हुए है। इस समझौते के जरिए दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देने की कोशिश होगी। यह समझौता अमरीका के विशेष दूत टॉम बैरक की निगरानी में पेरिस में हुई बातचीत के दौरान सामने आया।

 

बातचीत के दौरान अमरीकी निगरानी में एक ‘फ्यूजन’ सेल की योजना बनी, जिसे दोनों देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य तनाव कम करने, राजनयिक जुड़ाव और व्यावसायिक उद्यमों को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार किया गया है। तीनों पक्षों की ओर से अमरीका के विदेश विभाग ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें बताया गया है कि यह तंत्र किसी भी विवाद को तुरंत हल करने और गलतफहमी को रोकने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला