इस्राइल ने यमन की राजधानी सना में ईरान समर्थित सशस्त्र बल हुती पर जबरदस्त हवाई हमला किया है। इस हमलें में हुती के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को गंभीर नुकसान हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार हुती के नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल रहावी हमले में मारे गये हैं।
रक्षामंत्री मोहम्मद अल अतिफी और सेना प्रमुख मोहम्मद अब्द अल करीम अल गामरी और कुछ अन्य प्रमुख सहयोगियों के भी हमले में मारे जाने की आशंका है। इस्राइल का हवाई हमला सना में उस अपार्टमेंट में हुआ जहां हुती के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व की बैठक चल रही थी।
इस्राइल के रक्षामंत्री इस्रैल काट्ज ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और सेना प्रमुख जनरल इयाल जामिर ने इस हमले की मंजूदी दी थी। श्री काट्ज ने कहा कि हुती को इस्राइल पर हमले के परिणामों से अवगत होना होगा।
हुतियों का लेबनान में राजधानी सना और लाल सागर तट तक सहित अधिकांश उत्तरी पश्चिमी हिस्सों पर नियंत्रण है। हुती ने गज़ा में इस्राइल-हमास युद्ध के दौरान लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया था और लगातार इस्राइल पर मिशाइल और ड्रोन हमले किए थे।