इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर भारत की यात्रा पर हैं। वे आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और इस्राइल रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय राजनीतिक संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच के संबंध गर्मजोशीपूर्ण और दूरंदेशी हैं। वर्ष 2022-23 में दोनों देशों ने संयुक्त रूप से द्विपक्षीय संबंधों के पूर्ण राजनयिक संबंधों तक पहुंचने के 30 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच के सभ्यतागत संबंध दो हजार साल से भी अधिक पुराने हैं।
Site Admin | नवम्बर 4, 2025 8:23 पूर्वाह्न
इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सा’आर भारत यात्रा पर, अपने समकक्ष एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे