मार्च 21, 2025 8:54 पूर्वाह्न

printer

इस्राइली कैबिनेट ने आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने के लिए मतदान किया

इस्राइल में, कैबिनेट ने देश की आंतरिक सुरक्षा सेवा-शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार को सर्वसम्‍मति से बर्खास्त करने के लिए मतदान किया है। इस्राइल के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी सरकार ने घरेलू सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को बर्खास्त किया है।

 

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल देर रात कैबिनेट को सूचित किया कि 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इस्राइल पर हमास के हमले के बाद उन्होंने रोनेन बार पर भरोसा खो दिया था।