इस्पात मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस्पात उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की परिवर्तनकारी क्षमता का पता लगाना था। इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पोंड्रिक ने इस्पात क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग कौशल को लागू करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये, सरकारी संगठनों द्वारा एकत्र किए गए विवरण के विश्लेषण में मददगार साबित हो सकते हैं। श्री पोंड्रिक ने नवीनतम उपकरणों को अपनाने पर भी जोर दिया।