फ़रवरी 18, 2026 2:18 अपराह्न

printer

इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा कि इस्पात क्षेत्र के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आवश्यक है

इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंड्रिक ने कहा है कि इस्पात क्षेत्र के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आवश्यक है। नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए श्री पौंड्रिक ने कहा कि भारत विश्व में इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए एआई का उपयोग करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यह  समिट बहुत महत्वपूर्ण है और इस्पात क्षेत्र सम्मेलन में प्रस्तुत समाधानों को अपनाने और उपयोग करने के तरीकों पर विचार कर रहा है।