मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 22, 2024 11:09 पूर्वाह्न

printer

इसरो ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने आज सुबह कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर एक संदेश में अंतरिक्ष यान के पूरी तरह से ऑटोमेटिक मोड में संचालन, लैंडिंग और ईंधन प्रबंधन के लिए टीम को बधाई दी।

इसरो ने अंतरिक्ष यान आरएलवी-एलईएक्स-02 की सफल लैंडिंग के साथ नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और गति को कम करने वाली प्रणालियों के क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को एक बार फिर से स्‍थापित किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला