मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2023 8:53 पूर्वाह्न | इसरो - आदित्य एल 1

printer

इसरो ने अपने सौर मिशन आदित्य एल-1 के लिए पृथ्वी की कक्षा में बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित किया

भारत के प्रथम सौर मिशन आदित्य एल 1 को पृथ्वी की कक्षा में आगे  बढ़ाने की तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने कहा कि बेंगलुरु में आई.एस.टी.आर.ए.सी. से यह प्रक्रिया संचालित की गई। मॉरीशस,  बेंगलुरु, एस.डी.एस.सी.-एस.एच.ए.आर. और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के केन्‍द्रों से इस प्रक्रिया की निगरानी की गई। इसरो ने बताया कि मिशन की कक्षा बदलने की अगली प्रक्रिया 15 सितंबर की रात लगभग 2 बजे होगी।

इससे पहले 5 सितंबर को मिशन की कक्षा बदलने की दूसरी प्रक्रिया सम्पन्न की गई थी और उसे 282 गुण 40 हजार 225 किलो‍मीटर की कक्षा में स्‍थापित किया गया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला