मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 7, 2024 5:51 अपराह्न

printer

इसरो देहरादून में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को देगा प्रशिक्षण

अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में छात्रों की रुचि बढ़ाने के मकसद से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रदेश में पहली बार इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रशिक्षण देने जा रहा है। देहरादून स्थित वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के तहत दो संस्थान अप्रैल और मई में आयोजित होने वाले अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण 2024 कार्यक्रम के लिए राज्य के पहले दो नोडल केंद्र बन गए हैं। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वी.सी. ओंकार सिंह ने बताया कि इसरो की ओर से तारीख और समय निर्धारित होने पर इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों को यहां लाइव ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।