फ़रवरी 11, 2026 1:12 अपराह्न

printer

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने किया भारत-अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने भारत और अमरीका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का स्वागत किया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में इलेक्ट्रॉनिकी और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष, राजेश एम. रेवनकर ने कहा कि ये समझौता, इलेक्ट्रॉनिकी उद्योग के लिए व्‍यापक अवसर सृजित करेगा।

 

उन्होंने कहा कि शुल्क में कमी से कई व्यावसायिक क्षेत्रों को लाभ होगा। श्री रेवनकर ने बताया कि अन्य देशों की तुलना में भारत में शुल्क प्रतिशत कम होने से इलेक्ट्रॉनिकी जगत को व्यापक बाजार पहुंच प्राप्त होगी।