फ़रवरी 15, 2026 2:34 अपराह्न

printer

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कल से राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान शुरू करेगा

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, इंटेल इंडिया के सहयोग से नैतिक, समावेशी और जिम्मेदार एआई उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कल से राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान शुरू करेगा। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस पहल का उद्देश्य 24 घंटों में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल करना है। इसमें कहा गया है कि इंडिया एआई मिशन के तहत इस अभियान में भरोसेमंद और मानव-केंद्रित एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस पहल में परिदृश्य-आधारित प्रश्न शामिल किये जाएंगे। ये प्रश्न प्रतिभागियों को औपचारिक संकल्प लेने से पहले जिम्मेदार एआई प्रथाओं पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रतियोगिता पूरा होने पर, प्रतिभागियों को इंडिया एआई और इंटेल इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया एक डिजिटल मानद बैज प्राप्त होगा। साथ ही प्रतिभागियों को सरकार द्वारा संचालित एआई शिक्षण मार्गों तक पहुंच भी हासिल होगी। डिजिटल प्रतिज्ञा मंच http://aipledge.indiaai.gov.in/ पर उपलब्ध होगा।

कल से नई दिल्ली में शुरू हो रहे एआई जिम्मेदारी संकल्प अभियान, इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 का एक प्रमुख नागरिक सहभागिता स्तंभ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला