इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रशंसा करते हुए इसे टेक-बजट बताया है। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में बजट में प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं हैं। ये पहले से मिली मज़बूत गति को और तेज़ करेंगी। उन्होंने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा सही समय पर और महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यह पहल इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 के तहत हासिल की गई प्रगति को अगले पांच से छह साल तक बनाए रखने में मदद करेगी। श्री कृष्णन ने यह भी बताया कि बजट में देश में निवेश को आसान बनाने के लिए कई उपाय शामिल हैं। ये बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी निवेश को और समर्थन तथा बढ़ावा देंगे।