दिसम्बर 13, 2025 12:05 अपराह्न

printer

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा पर संवाद सत्र का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंडियन कम्‍प्‍यूटर इमरजेंसी रिस्‍पॉन्‍स टीम (सर्ट-इन) ने साइबर सुरक्षा पर यूरोप, अमरीका और मध्‍य एशिया से आए पत्रकारों के लिए एक संवाद सत्र का आयोजन किया। विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र के दौरान सर्ट-इन के महानिदेशक डॉ. संजय बहल ने साइबर सुरक्षा, संकट प्रबंधन, अति संवेदनशील घटनाओं के मूल्‍यांकन और साइबर घटनाओं पर समन्वित प्रतिक्रिया में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्‍होंने देश में चार सौ से अधिक स्‍टार्टअप और कुशल कार्यबल द्वारा संचालित बढ़ते साइबर सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी दी। श्री बहल ने वास्‍तविक समय में खतरे का पता लगाने और प्रतिक्रिया देने में ए.आई. संचालित उपकरणों के उपयोग के बारे में बताया।