फ़रवरी 18, 2026 9:33 अपराह्न

printer

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में ‘एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप’ पुस्तक का विमोचन किया

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन में एआई इम्पैक्ट स्टार्टअप पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम के विस्तार, विविधता और बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। मंत्रालय के अपर सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि यह संकलन भारत में विकसित किए जा रहे एआई समाधानों का एक समेकित भंडार प्रदान करता है, जिससे मंत्रालयों, राज्यों और संस्थानों को उनके वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने और उन्हें व्यापक स्तर पर लागू करने में सहायता मिलेगी। यह प्रकाशन स्टार्टअप्स के एक बड़े नमूने से प्राप्त जानकारियों को प्रस्तुत करता है और विभिन्न क्षेत्रों, प्रौद्योगिकियों और भौगोलिक क्षेत्रों में उभरते रुझानों को उजागर करता है।