इराक के बसरा के पास अमरीका के स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर पर हुए हमले में भारतीय चालक दल का एक सदस्य मारा गया। इराक स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि टैंकर सेफसी विष्णु मार्शल द्वीप समूह के ध्वज के तहत चल रहा था। दूतावास ने बताया कि शेष 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है तथा इराक के अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ नियमित संपर्क किया जा रहा है। दूतावास ने मृतक चालक दल के सदस्य के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 12:30 अपराह्न
इराक: बसरा के पास अमरीकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमले में भारतीय चालक दल का एक सदस्य मारा गया