इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमरीका के दूतावास परिसर के अंदर मौजूद हेलीपैड को निशाना बनाकर कल रात एक बड़ा मिसाइल हमला हुआ। यह हमला बगदाद पर हुए हमलों में ईरान समर्थित दो लड़ाकों के मारे जाने के कुछ ही समय बाद हुआ। बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने बताया कि बगदाद स्थित अमरीकी दूतावास के रडार सिस्टम को निशाना बनाने के लिए एक आत्मघाती ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य राजनयिक परिसरों में छिपे हुए निगरानी उपकरणों का पता लगाना था।
News On AIR | मार्च 14, 2026 1:48 अपराह्न
इराक के बगदाद में अमरीकी दूतावास पर हुआ बड़ा मिसाइल हमला