अक्टूबर 24, 2024 8:34 अपराह्न | Iraq

printer

इराक के अंबार प्रांत में इस्‍लामी स्‍टेट-आई.एस. के 9 आतंकवादी मारे गये  

 

 

इराक के अंबार प्रांत में सैन्‍य कार्रवाई के दौरान इस्‍लामी स्‍टेट-आई.एस. के 9 आतंकवादी मारे गये। इराकी सेना के अनुसार आतंकवाद निरोधक सैन्‍य सेवा द्वारा ये कार्रवाई की गई। उन्‍होंने राजधानी बगदाद के अलरूतबा शहर में आतंकवादियों पर हमला किया, जिसमें ये आतंकवादी मारे गये। इनमें बमों से लैस 7 आत्‍मघाती आतंकवादी शामिल थे। समाचारों के अनुसार वर्ष 2017 में आई. एस. आतंकवादियों की हार के बाद इराक की सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है।