मार्च 18, 2026 7:39 पूर्वाह्न

printer

इराक की राजधानी बगदाद में कल अमरीकी दूतावास के पास, सिलसिलेवार धमाके हुए

इराक की राजधानी बगदाद में कल अमरीकी दूतावास के पास, सिलसिलेवार धमाके हुए। इन धमाकों के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, लगभग तीन ड्रोन ने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित एक अमरीकी राजनयिक परिसर को भी निशाना बनाया। इराक के अधिकारियों के अनुसार, अल-जादरिया में एक बैंक के पास आग लग गई। फिलहाल, इन हमलों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।